विराट कोहली के डीएलएफ फेज-1 आवास के बाहर उनके घरेलू सहायक को पानी चला कर पाइप के जरिए कार की सफाई करते हुए पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

विराट कोहली पर लगा जुर्माना

विराट कोहली के डीएलएफ फेज-1 आवास के बाहर उनके घरेलू सहायक को पानी चला कर पाइप के जरिए कार की सफाई करते हुए पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में अपने घर पर पेयजल का दुरपयोग करने के लिए जुर्माना लगाया है। हालांकि ये जुर्माना उनके नौकर को देना पड़ा था ,जिसको बाद में अधिकारी ने चेतावनी देते हुए माफ़ कर दिया।

गुरग्राम नगर निगम के जन संपर्क अधिकारी एस एस  रोहिला ने बताया ,”नियम के अनुसार तुरंत 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया और जुर्माने की रकम माफ़कर दी गई। घरेलू सहायक पिने वाले पानी से कार की सफाई कर रहा था। इससे पानी की बर्बादी हुई है। “

उनहोंने बताया कि नगर निगम की विभिन्न टीमें शहर में पानी की बर्बादी की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति नहर से होती है।

अधिकारी ने कहा ,” हम समय-समय पर परामर्श जारी कर लोगों को समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने का अनुरोध करते हैं। चाहे सप्लाई का पानी हो या ,भूजल का। अगर इस तरह से पानी का इस्तेमाल होता है तो बर्बादी होती है। घरेलू सहायक नल की जगह बाल्टी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकता था।

Scroll to Top