Bisexual Swara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक ब्यानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में स्वरा ने खुद बायसेक्सुअल घोषित किया।
स्वरा भास्कर के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सेक्सुअलिटी और अपनी पसंद को लेकर टिप्पणियां कीं । इस इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को अपनी क्रश बताया। उन्होंने बायसेक्सुअलिटी को लेकर भी खुलकर बातें कीं।
क्या Bisexual हैं Swara Bhasker ?
कुछ महीने पहले Swara Bhasker और उनके पति फहद अहमद इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन इंटरव्यू में शामिल हुए थे। फहद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इस पॉडकास्ट में स्वरा भास्कर से उनकी सेक्सुअलिटी और क्रश के बारे में सवाल पूछा गया था। स्वरा ने जवाब में कहा,” मेरी थ्योरी यह है कि अगर लोगों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया जाए, हम सब बायसेक्सुअल हैं। हेट्रोसेक्सुअलिटी एक ऐसी विचारधारा है जो हजारों वर्षों से हम पर थोपी गई है। ये इसलिए, ताकि मानव जाति का अस्तित्व बचा रहे।
इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) से उनके क्रश के बारे में सवाल किया। स्वरा ने मजाकिया अंदाज में अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा,” महाराष्ट्र में खत्म, अब यूपी में भी इनका करियर जाने वाला है। ”
स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को बताया अपना क्रश
स्वरा भास्कर ने कहा,”मुझे डिंपल यादव जी पर बड़ा क्रश है।” अभिनेत्री ने डिंपल यादव की तारीफ करते हुए उन्हें करीना कपूर जैसी हॉट बताया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। वह उनकी सुंदरता और व्यक्तित्व से प्रभावित हो गई। स्वरा ने डिंपल यादव की तारीफ करते हुए कहा,” वह दो बार सांसद रह चुकी हैं और तीसरी बार भी मुलायम सिंह यादव की सीट से जीतकर सांसद बनीं हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्यान
स्वरा भास्कर के इस ब्यान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कुछ लोग उनकी बेबाकी की तारीफ़ कर रहे हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे स्वरा भास्कर का पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से जोड़ा है।
स्वरा भास्कर ने खुद को क्यों बताया बायसेक्सुअल (Bisexual Swara Bhasker)
उन्होंने इंटरव्यू में बायोसेक्सुअलिटी को लेकर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक दबाव और सांस्कृतिक मानदंडों को हटा दिया जाए तो इंसान का स्वाभाविक झुकाव बायसेक्सुअल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हेट्रोसेक्सुअलिटी को मानव प्रजाति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक रूप से थोपा गया है।
- ये भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने ब्राइडल लुक में ढाया कहर,रैंप वॉक करती नजर आयी एक्ट्रेस
- डोनाल्ड ट्रंप ने की शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म की तारीफ
स्वरा भास्कर का करियर और विवाद
स्वरा भास्कर को उनकी तनु वेड्स मनु, रांझणा, नील बटे सन्नाटा और अनारकली ऑफ़ आरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह सामाजिक मुद्दों, जाति, लिंग और धर्म पर खुलकर बोलती हैं। जिसके कारण वह अक्सर सुर्ख़ियों के साथ साथ विवादों में घिरी रहती हैं। स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में फहद अहमद के साथ शादी की थी। सितंबर 2023 में उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ।





