अपनी आंख के एक इशारे से करोड़ों लोगों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के एक फेमस गाने पर डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
दरअसल ,वीडियो में प्रिया प्रकाश साल 1999 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ताल के गाने पर डांस कर रही हैं। गाने का टाइटल ‘ताल से ताल मिला’ है। ये गाना ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था ,जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया और आज भी करते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ,प्रिया प्रकाश बैठे बैठे डांस कर रही हैं। गाने के बोल के साथ अपने हावभाव पर भी खास ध्यान दे रही है।
विंक गर्ल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” कुछ नया करने की कोशिश। मैं जानती हूं कि मैंने कोरियोग्राफी के साथ बिलकुल न्याय नहीं किया। इसलिए गलतियों को नजरअंदाज करें। मैं एक कोशिश कर रही हूं। उम्मीद है ,आपको जरूर पसंद आएगा। ” आपको बता दें प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ फिल्मों के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें : Video: नोरा फतेही ने दिलबर गाने पर किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा है वीडियो
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More