TikTok Video की लत के कारण महिला ने दी जान

तमिलनाडु में टिक टोक पर ज्यादा व्यस्त बीवी को सिंगापूर में रह रहे परेशान पति लगाई डांट ,बीवी ने उठाया खतरनाक कदम।

तमिलनाडु में दो बच्चों मां जहर पीकर ख़ुदकुशी कर ली है। महिला ने यह कदम वीडियो ऐप टिक टोक पर पति द्वारा रोक लगाने के बाद उठाया। मृतक का नाम अनीता है ,जिसने अपनी जान देने के लिए जहर पीते हुए वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को अनीता ने अपने पति को सिंगापूर में व्हाट्सएप पर भी भेजा। अनीता के पति पजानिवेल को पत्नी की टिक टोक( TikTok ) पर लगे रहने वाली आदत पसंद नहीं थी। वह पत्नी को इस आदत को छोड़ने के लिए लगातार कहता रहता था।

अनीता अपने आखिरी वीडियो में सफेद बोतल में से गहरे रंग का पेय पदार्थ पीती दिखी। उसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद टिक टोक ऐप (TikTok App) की भारी आलोचना हो रही है। टिक टोक ऐप का स्वामित्व चीनी कंपनी ‘बाइटडांस’ के पास है। एक दावे के अनुसार भारत में टिक टोक ऐप के 12 करोड़ से भी अधिक उपभोक्ता हैं।

पिछले महीने टिक टोक ऐप पर मद्रास हाई कोर्ट ने बैन भी लगा दिया था। जिसको बाद में कुछ शर्तों के साथ हटा लिया गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top