Politics

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

Parole 40:रोहतक की सुनारियां जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। गुरमीत को साल 2017 में सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों के रेप के आरोप में सजा सुनाई थी।

Parole 40:गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

हरियाणा के रोहतक जिला की सुनारियां जेल में बीस साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह की चालीस दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब आदमपुर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं।

आदमपुर में तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले डेरा पप्रमुख को इसी साल जून महीने में पैरोल पर रिहा किया गया था। और फरवरी महीने में उनकी तीन हफ्ते की फर्लो मंजूर की गई थी।

राज्य जेल मंत्री रंजीत सिंह ने 11 अक्टूबर को आवेदन की जांच की थी। उन्होंने कहा था कि संबंधित अधिकारीयों की तरफ से पैरोल आवेदन की जांच की गई है। क़ानूनी तौर पर फैसला लिया जाएगा। ”

बता दें , डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह रोहतक की जेल में बंद है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पैरोल मिलने के बाद वह हरियाणा के सिरसा या राजस्थान के डेरा में रहेंगे। जिसको लेकर पहले से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कितनी बार मिली पैरोल ?

साल 2021 में गुरमीत तीन बार पैरोल पर बाहर आया। 2022 में दो बार बाहर रहा।जेल अधिकारीयों के अनुसार गुरमीत इस साल के अंत तक यानि 31 दिसंबर 2022 तक 40  दिनों की पैरोल हासिल कर सकता है। यदि कोई अपराधी जेल में तय वर्ष पुरे कर लेता है तो वह साल में 90 दिन की पैरोल हासिल कर सकता है।

गुरमीत को जेल

गुरमीत राम रहीम सिंह सिरसा आश्रम में अपनी दो अनुयायियों के साथ रेप केस में 20 साल की सजा काट रहा है। उसे साल 2017 में पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।

सीबीआई के जज ने उन्हें अदालत परिसर में ही गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उनके अनुयायियों ने काफी हंगामा किया था। पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में जानमाल का काफी नुक़सान हुआ था। गुरमीत सिंह को भारी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारियां जेल में कैद किया गया था।

इसके अलावा गुरमीत सिंह पर वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का आरोप भी साबित हो चूका है। 2019 में उन्हें वरिष्ठ पत्रकार की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जबकि 2021 में उन्हें रंजीत सिंह की हत्या का दोषी ठहराया गया था। अदलात ने गुरमीत सिंह को इन सभी मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत सजा दी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *