अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह को पिछले कई महीने से कई मौकों पर एक साथ देखा जा रहा है। यही नहीं दोनों ने पिछले दिनों छुट्टियां भी इकट्ठे मनाई हैं।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप पर दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह को पिछले कई महीने से कई मौकों पर एक साथ देखा जा रहा है। यही नहीं दोनों ने पिछले दिनों छुट्टियां भी इकट्ठे मनाई हैं।

अब ये सब देखते हुए मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं कहा है।

अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिया ने डेटिंग के खबरों को नकारते हुए कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह सुशांत को पिछले आठ साल से जानती है, समय के साथ उनकी दोस्ती बढ़ती चली गई। रिया ने सुशांत की तारीफ करते हुए उन्हें सुपर क्यूट और आकर्षक बताया है।

राजपूत से अपने रिश्तों को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर उन्होंने कहा ,” न ही सुशांत और न ही मैंने कभी इन रिश्तों को कभी स्वीकारा है। कई वर्षों तक हमारा मैनेजर भी एक रहा है। समय के साथ हमारी दोस्ती बढ़ती चली गई। मैं अपने सभी दोस्तों से प्यार करती हूं और कुछ छुपाती नहीं हूं। ” ये भी पढ़ें : अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी के बारे में किया खुलासा

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा ,” जो मेरी जिंदगी में हैं ,चाहे लड़का हो या लड़की, मैं उससे अपने प्यार को जगजाहिर करती हूं। जहां तक सुशांत की बात है ,वो एक बेहतरीन इंसान हैं। उनके बारे में नहीं जानती ,लेकिन वो बहुत प्यारे और आकर्षक इंसान हैं। ” ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस से शादी के बारे में किया खुलासा

1 thought on “एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप पर दी प्रतिक्रिया”

  1. Pingback: Shweta Singh Kirti ने किया चौंकाने वाला 1 खुलासा

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top