Salman Gun: सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस

सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी

Salman Gun: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब बंदूक के साथ घर से निकला करेंगे। कुछ दिन पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी।

Salman Gun: सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद बिश्नोई गैंग ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को सतर्क रहने के लिए कहा था। ऐसे में अब सलमान खान को बंदूक का लाइसेंस मिल गया है। अब वह हथियार के साथ घर से निकला करेंगे।

गन का लाइसेंस

सलमान खान ने बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने हथियार के लाइसेंस के लिए अर्जी दाखिल की थी। अब सलमान खान को गन का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने अपनी गाड़ी को अपग्रेड करवा लिया है।

दबंग खान ने 22 जुलाई 2022 को मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। उस समय बताया गया था कि सलमान गन के लाइसेंस की अर्जी देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिले थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को गन का लाइसेंस मिल गया है। एक पुलिस अधिकारी ने एचटी को बताया कि आवेदन के बाद कागजात वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

सिद्धू की हत्या के बाद मिली थी धमकी

आपको याद दिला दें , 29 मई को पंजाब के मानसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ नाम के गैंगस्टर ने ली थी। गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद सलमान खान को भी धमकी दी गई थी। धमकी भरे खत में लिखा गया था ‘ तुम्हारा भी मूसेवाला कर दूंगा। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा खत्म होने के बाद उन्हे सावधान रहने के लिए कहा गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top