अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन आज, बेटी सोनम कपूर से लेकर बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर तक ने यूं दी बधाई, देखिए तस्वीरें  

अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। अनिल के जन्मदिन पर उनके फैमिली मेंबर्स, उनके दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे है।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। अनिल के जन्मदिन पर उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है। सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर सहित ढेरों सेलेब्स अनिल कपूर को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं दे रहे है।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पिता को खास अंदाज में बधाई दी है। सोनम ने अपने बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर कर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। सोनम ने लिखा, “पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूँ। आप सबसे महान और सर्वश्रेठ है। आप जो कुछ भी करते है हमारे लिए करते है। यह सबके पास होना चाहिए। मैं आपसे प्यार करती हूँ डैडी। आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है।”

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है  जिसमें अनिल कपूर वर्कआउट करते हुए नजर आ रह है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हुआ छोकरा जवां रे…’ गाना चल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘एंटी एजिंग के बादशाह अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई। चाचू आप सुपर-सुपर है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ।”

नीतू कपूर और शिल्पा शेट्टी ने दी बधाई

नीतू कपूर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दे कि नीतू कपूर और अनिल कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में साथ काम किया था। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर अनिल कपूर को बर्थडे विश किया है।

अनुपम खेर ने शेयर की ये तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल को बधाई दी है। बता दे कि अनिल कपूर और अनुपम खेर तेजाब, राम लखन, लाडला, रूप की रानी और चोरों का राजा जैसी कंई हिंदी फिल्मों में  साथ काम कर चुके है।ऐसे में अनिल कपूर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने पुराने दिनों को याद किया है। अनुपम ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें कुछ अवार्ड शो के दौरान की है तो कुछ अन्य तस्वीरों में वे साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे अनिल कपूर। पता ही नहीं चला कि कब हम दोस्त बन गए लेकिन मैं आभारी हूँ कि हमने ये किया। साथ में हमारे पहले अवार्ड से लेकर फनी, जिद्दी, दयालु, इमोशनल से लेकर, तत्काल संचार के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने तक, हम इसे बड़ी ही सहजता से करते है। क्योंकि यही तो दोस्ती होती है। आपका दिन शुभ और मिस्टर कपूर, आपके लिए प्यार और शुभकामनाएँ।”

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8997 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन आज, बेटी सोनम कपूर से लेकर बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर तक ने यूं दी बधाई, देखिए तस्वीरें  

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री