अनुपम खेर ने अपना एक बहुत टफ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुपम खैर ने अपना एक बहुत टफ वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखो की संख्या में फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

जीम में वर्कआउट करते नजर आये अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम टफ वर्कआउट करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में उन्हें एक्टर ईशान के साथ मुकाबला करते देखा जा सकता है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देवियों और सज्जनों ! ये रही मेरी अब तक की सबसे छोटी फिल्म #TheMustache अवधि मात्र 58 सेकण्ड। लेकिन बहुत कुछ कहती है। जरूर देखिये और शेयर भी कीजिये। यह सिनेमा जीनियस #चार्लीचैपलिन को भी मेरी श्र्द्धांजलि है। उम्मीद है कि आप को ये पसंद आये। मेरे सह अभिनेता @eshanbay हैं। मजे करो।”

इस वीडियो के बैकग्राउंड में चार्ली-चैपलिन का मशहूर म्यूजिक भी चल रहा है। फैंस को उनका ये ब्लैक एंड वाइट वर्कआउट वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

बात करें अनुपम के करियर की तो वे आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ में नजर आये थे । जोकि एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Hina Khan-Rocky Jaiswal इस शो में आएँगे नजर vipin kumar Disha Salman: सलमान के साथ दिशा शायद कभी नही कर पाएंगी काम Rubina Dilaik एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आएंगी Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अन्नया पांडे ने लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी स्वीट लिटिल सूजी पाई...' Coconut Water सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ,जानिए इसके फायदे Aishwarya Rai Lookalike आशिता की अदाएं देखकर जाएंगे हैरान आप