अनुराग कश्यप ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए सरकार को बताया अनपढ़

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप पहुंचे। जहां उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल हुए मशहूर फ़िल्मकार अनुराग कश्यप ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

यहां  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,” मैं बहुत दिनों से शाहीन बाग़ आना चाहता था। आप लोगों से हिम्मत मिलती है, कितने सारे शाहीन बाग बन गए हैं. मैं सोच रहा था आऊंगा औऱ स्टेज पर बिरयानी खाऊंगा। मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं। यह बहुत मुश्किल लड़ाई है। धैर्य की लड़ाई है, जो आप लोग लड़ रहे हैं और बहुत लोग हैं जो आपको देख रहे हैं। वह सोच रहे हैं कि आप लोग छोड़कर चले जाएंगे।” CAA का समर्थन कर रहे बीजेपी नेता को महिला कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़: VIDEO

गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए अनुराग कश्यप ने कहा,” गृहमंत्री हमें सुरक्षा महसूस नहीं करा सकते, तो फिर किस बात के गृह मंत्री हैं। हमें उनसे सुरक्षा की भावना आनी चाहिए।” अनुराग कश्यप ने आगे कहा यदि कोई ग़लतफहमी है तो सरकार को आना चाहिए। शाहीन बाग आए और बात करें। जब तक बात नहीं होगी मामला कैसे समझेगा।” शाहीन बाग़ में CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का कुमार विश्वास ने दिया ज़बरदस्त जवाब

अनुराग कश्यप ने कहा, “कोई  सड़क बंद नहीं है, लोग आ जा सकते हैं। लोग मुझे ट्विटर पर कहते हैं कि गृह मंत्री से सम्मान से बात करूं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान नहीं है। उन्हें कानून का खुद पता नहीं है। यह अनपढ़ सरकार है।” शाहीन बाग़ गोलीकांड को लेकर केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग कश्यप ने कहा,” मैं सरकार की बहुत सारी चीजों से असहमत हूं। सरकार के पास दिल नहीं है। इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती। इसी तरीके से हम लड़ सकते हैं। सरकार से आप बस प्यार बांटते रहिए, सरकार सिर्फ ताकत को अपने हाथों में रखना चाहती है उन्होंने अपने वादे नहीं निभाए। मैं इन पर विश्वास नहीं करता हूं। भारत सीमाओं से नहीं ,यहां कई लोगों से बनता है।” CAA के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन में बंदूक लेकर घुसा युवक,चलाई गोली

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8949 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “अनुराग कश्यप ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए सरकार को बताया अनपढ़

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री