
एआर रहमान ने बेटी खतीजा रहमान की शादी की तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है। सिंगर ने नए जोड़े को उनके नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर AR Rahman (एआर रहमान) की बेटी खतीजा रहमान ने शादी रचा ली है। बता दे कि खतीजा ने रियासदीन रियान से शादी की है, जो पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे भी उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएँ दे रहे है।
AR Rahman ने शेयर की बेटी की शादी की तस्वीर
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी खतीजा रहमान की शादी की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा खतीजा और रियासदिन सोफे पर बैठे नजर आ रहे है। उसके पीछे एआर रहमान उनकी पत्नी और उनकी दूसरी बेटी रहीमा रहमान और बेटा आमीन रहमान खड़े नजर आ रहे है। इन सभी के साथ तस्वीर में एक फोटो फ्रेम नजर आ रहा है। ये एआर रहमान की दिवंगत माँ करीमा है।
https://www.instagram.com/p/CdLuEkvvJIo/
शादी के ये तस्वीर शेयर करते हुए AR Rahman ने लिखा, ‘भगवान इस नए जोड़े को आशीर्वाद दे…आपके प्यार और दुआओं के लिए एडवांस में धन्यवाद।’ एआर रहमान की इस पोस्ट पर जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने नए जोड़े को शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा और भी कंई सेलेब्स और फैंस ने दोनों को शादी की बधाई दी है।
बता दे की खतीजा रहमान और रियासदिन रियान की सगाई भी बड़े गुपचुप तरीके से हुई थी। दोनों की सगाई 29 दिसंबर 2021 को हुई थी। खतीजा के लिए ये दिन डबल खुशनुमा था। क्योंकि उनकी सगाई के साथ-साथ इस दिन उनका जन्मदिन भी था।