Sania Mirza अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक से तलाक के बाद भारत वापस आ गई हैं। वहीं , टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। इन दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी जल्द शादी करने वाले हैं।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पूर्व पति से अलग रह रही हैं। सानिया मिर्जा और उनके पकिस्तांनी पति शोएब मलिक का हाल ही में तलाह हुआ था। जिसके बाद सानिया मिर्जा पाकिस्तान से भारत वापस लौट आई हैं। इन दिनों टेनिस स्टार अपने बेटे के साथ रह रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के के गेंदबाज मोहम्मद शमी पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। अब इन दोनों( शमी सानिया ) की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई लोग सानिया और शमी की शादी के दावे कर रहे हैं।
मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहों पर टेनिस स्टार के पिता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कोरी अफवाह बताया है। सानिया के पिता इमरान ने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा,” ये एकदम बकवास है। सानिया तो कभी शमी से मिली भी नहीं है। ” टेनिस स्टार के पिता के इस ब्यान के बाद अब ऐसी अफवाहों पर लगाम लग गई है।
बता दें, इसी साल सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर लिया। उन्होंने पकिस्तांनी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी की है। यह उनकी तीसरी शादी है। वहीं, तलाक के बाद सानिया वापस हिंदुस्तान लौट आईं हैं। वह अपने बेटे इजहान के साथ रह रही हैं।
वहीं, बात करें मोहम्मद शमी की तो वह भी अपनी पत्नी से अलगाव के बाद अकेले रह रहे हैं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां की एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रह रही है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More