बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सनोन की स्टारर फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
पानीपत फिल्म
सत्य घटना पर आधारित पानीपत फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वीरता और युद्ध की कहानी के इस ट्रेलर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर कर हर कोई कहानी के साथ-साथ अर्जुन कपूर ,संजय दत्त और कृति सनोन के अभिनय की तारीफ कर रहा है।
कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए पानीपत फिल्म के ट्रेलर को अब तक 642,180 बार देखा जा चूका है। पति पत्नी और वो फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज,दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है वीडियो
स्टार कास्ट
इस फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाउ की भूमिका निभा रहे हैं और संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनोन सदाशिव राव भाउ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभा रही हैं।
पानीपत फिल्म के ट्रेलर को देखकर हर कोई अर्जुन कपूर और संजय दत्त के अभिनय को देखकर खुश हो रहा है और जमकर तारीफ कर रहा है। जहां एक योद्धा के रूप में अर्जुन कपूर ने सबका दिल जीता है वहीँ अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा कर संजय दत्त ने भी सबको चौंकाया है। प्रभास की साहो फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 320 करोड़ रुपए
कृति सनोन का रोल
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक युद्ध से होती है। इसमें अर्जुन कपूर को सम्मानित करते हुए दिखाया जाता है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि हिंदुस्तान पर मराठाओं का राज देखकर अहमद शाह अब्दाली को बुलाया जाता है। इस ट्रेलर में कृति सनोन भी तलवार चलाती हुई नजर आ रही है।
फिल्म की कहानी 1761 में लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। पानीपत फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर ,संजय दत्त,कृति सनोन ,जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे निभा रहे हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रातिक्रिया दे