Press "Enter" to skip to content

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या COVID-19 संक्रमण के कारण नानावटी अस्पताल में भर्ती

COVID19 News: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

COVID19 के कारण ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन

कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्य बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन को साँस लेने में परेशानी और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार होने की शिकायत के बाद कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

COVID19 संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद पूरे बच्चन फैमिली और उनके बंगले के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें जया बच्चन ,ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्य बच्चन की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन दूसरी रिपोर्ट में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन पॉजिटिव पाई गई थी। जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन जलसा बंगले पर ही होम क्वारंटाइन में थी। अब खबर आ रही है कि दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

COVID19 संक्रमण की जानकारी खुद दी

आपको बता दें ,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद के ट्वीट के जरिए दी थी। अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट सकारात्मक है।

आर अश्विन हुए COVID19 पॉजिटिव, नहीं भर सकेंगे टीम के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए उड़ान

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके बंगले को सैनेटाइज किया गया था। बंगले के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने मीडिया को बताया कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।

More from NationalMore posts in National »

2 Comments

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel