4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का 60 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन

Dalbir Kaur: पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का कारण निधन हो गया है।

दलबीर कौर का अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा। वह 60 वर्ष की थी। जिन्होंने अपने भाई सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए मुहीम छेड़ी थी। लेकिन 2013 में सरबजीत सिंह को जेल में मार दिया था।

Dalbir Kaur का निधन

पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में बंद मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसीय एएनआई ने एक ट्वीट कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दलबीर कौर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है।

वह 60 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा। दलबीर कौर की  अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान थी ,क्योंकि उन्होंने अपने भाई सरबजीत सिंह की पाकिस्तान की जेल से रिहाई के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाई थी। लेकिन वह अपने भाई को भारत जिंदा वापिस लाने में असफल रही थी।

भाई के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

बता दें, पंजाब के रहने वाले घड़ीसाज सरबजीत सिंह को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए उनकी बहन दलबीर कौर ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर मुहीम छेड़ी थी। सरबजीत सिंह एक घड़ीसाज से थे। जो घड़ियों को ठीक करने का काम करते थे।

उनका गांव भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर था। सीमा पर अपने खेत में आम करते समय वह भटककर 28 अगस्त 1990 को सीमा पार चले गए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जासूसी का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

सरबजीत सिंह की हत्या

सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया था। पाकिस्तानी अदालत ने उन्हें 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, अंतराष्ट्रीय दबाव के कारण साल 2008 में सरबजीत सिंह को फांसी देने पर रोक लग गई थी। इसके बाद साल 2013 में लाहौर की जेल में बंद कैदियों ने सरबजीत सिंह की हत्या कर दी थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *