Urvashi Rautela Video: उर्वशी रौतेला ने की हदें पार, हॉट वीडियो वायरल

पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने गौतम गुलाटी संग रचाई शादी,जानें क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस/पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वशी रौतेला और बॉलीवुड अभिनेता गौतम गुलाटी की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में दोनों सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

साल 2015 में मिस दिवा यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की शादी की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शादी की इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला बॉलीवुड अभिनेता गौतम गुलाटी के साथ सात फेरे लेती हुई नजर आ रही है।

एक्टर गौतम गुलाटी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस फोटो को देखकर उर्वशी और गौतम के फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक्टर गौतम गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम शेयर करते हुए लिखा ,” शादी मुबारक नहीं बोलोगे ? गौतम गुलाटी और उर्वशी रौतेला की शादी की इस फोटो को देखकर प्रशंसक काफी हतप्रभ हुए। लेकिन जब बायो में पढ़ा तो मामला कुछ और ही था।

दरअसल गौतम गुलाटी ने आगे लिखा ,” दोस्तों हमारी आने वाली फिल्म वर्जिन भानुप्रिया (virgin bhanupriya) जल्द ही 16 जुलाई को ज़ी 5 प्रीमियम और ज़ी 5 (zee5) पर रिलीज होगी। मुझे उम्मीद है ,आपको ये हल्की कॉमेडी फिल्म जरूर पसंद आएगी। ये भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला ने IMA के बहादुर अधिकारियों को पास आउट होने पर सैल्यूट कर बधाई दी

आपको बता दें वर्जिन भानुप्रिया एक वेब फिल्म है। जिसमें उर्वशी रौतेला एक कॉलेज गर्ल भानुप्रिया का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अजय लोहान ने किया है। ये भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला ने शकीरा के फेमस सॉन्ग Hips Don’t Lie पर किया धमाकेदार डांस,देखें वीडियो

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top