पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने वीडियो जारी कर दिया कोरोनावायरस से लड़ने संदेश
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कोरोनावायरस के कहर को चलते देशवासियों को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। मानुषी छिल्लर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को सजग रहने के लिए कहा है।
उन्होंने COVID-19 के सामुदायिक प्रसार को रोकने और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत में किए गए लॉकडाउन के आदेश का पालन करने का भी संदेश दिया।
मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मानुषी छिल्लर ने कहा ,” मेरे देशवासियों और हरियाणा के भाइयों और बहनों हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे लड़ने के लिए हम सभी को इकट्ठा होने की जरूरत है। भारत में लॉकडाउन लागू है। मैं घर पर ही रह रही हूं और सोशल डिस्टैंसिंग रख रही हूं, अपने आपको बचाने के लिए और कोरोना से बचाने के लिए। सिर्फ एकमात्र यही तरीका है ,जिससे कोरोनावायरस का फैलाव रुक सकता है। ”
मानुषी छिल्लर ने आगे कहा ,” सिर्फ आप ही में वो ताकत है जो इस वायरस को हरा सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनिए और इस महामारी के फैलाव को रोकिए। ” ये भी पढ़ें: Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बिकनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
https://www.instagram.com/p/B-O2aYNptDF/
आपको बता दें मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। मानुषी छिल्लर पेशे से एक डॉक्टर हैं। मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। ये भी पढ़ें: Coronavirus : लॉकडाउन से घबराएं नहीं, अगले 21 दिन तक जारी रहेंगी ये सेवाएं
Pingback: जन्मदिन खास: 23 साल की हुई पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर · www.4Pillar.news
Pingback: जानिए उर्वशी रौतेला किस धर्म को मानती हैं · www.4Pillar.news
Pingback: हरियाणा के निरंजन कश्यप ने मेक्सिको मूल की डाना से लॉकडाउन में रचाई शादी · www.4Pillar.news
Pingback: पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया नतासा सूरी ने कराया न्यूड फोटोशूट,देखें वायरल फोटो · www.4Pillar.news