Site icon 4PILLAR

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी यो यो हनी सिंह को जान से मारने की धमकी

Honey Singh को जान से मारने की धमकी

Honey Singh threatens: मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर के अनुसार गैंगस्टर Gangster Goldy Brar ने एक वॉयस नोट के जरिए धमकी दी है।

Honey Singh threatens: हनी सिंह को जान से मारने की धमकी

हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। गोल्डी बराड़, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। फ़िलहाल वह कनाडा में रह रहा है।

फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा,” जिस समय मैं अमेरिका में था। उस समय मेरे मैनेजर को धमकी भरे फोन कॉल आए। मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। मैंने इस बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। मैंने पुलिस को सारे साक्ष्य दे दिए हैं। मुझे विश्वास दिलाया गया कि दिल्ली पुलिस इस बारे में जल्द पता लगाएगी। ”

मेरा परिवार बहुत डरा हुआ है

NDTV चैनल को दिए गए इंटरव्यू में यो यो हनी सिंह ने कहा,’ मैं और मेरा परिवार बहुत डरा हुआ है। मुझे हमेशा लोगों का प्यार मिला है। यह पहली बार है जब किसी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। मुझे और मेरे स्टाफ को अंतराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और वॉयस कॉल आए। धमकी देने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा था। मैंने सभी साक्ष्य दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दे दिए हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

यो यो हनी सिंह को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के ठीक एक साल बाद जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले साल सिद्धू मूसेवाला को उनकी कार में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की थी।

बता दें, गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। वह फ़िलहाल कनाडा में रह रहा है।

Exit mobile version