HR88B8888: भारत की सबसे महंगी वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या, 1.17 करोड़ में बिकी

HR88B8888 Number Plate भारत की सबसे महंगी वाहन पंजीकरण संख्या बन गई है। यह ऑनलाइन नीलामी हरियाणा के सोनीपत में हुई। इससे पहले केरल में KL 07 DG 0007 नंबर प्लेट 45.99 लाख में बिकी थी।

भारत की सबसे महंगी वाहन पंजीकरण संख्या

HR88B8888 नंबर प्लेट भारत की अब तक की सबसे महंगी वाहन पंजीकरण संख्या बन चुकी है। यह बुधवार, 26 नवंबर 2025 को हरियाणा में आयोजित साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये में बिकी। यह रिकॉर्ड न केवल हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नया मानक स्थापित करता है।

HR88B8888 Number Plate नीलामी प्रक्रिया

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा VIP या फैंसी नंबर प्लेट्स की साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी आयोजित की जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और सरकारी पोर्टल फैंसी परिवहन पर होती है। जिसके लिए हर शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक आवेदन खुले रहते हैं। आवेदन बंद होने के बाद बिडिंग चलती रहती है। जो बुधवार शाम 5 बजे तक चलेगी। बुधवार शाम 5 बजे विजेता की घोषणा की जाती है।

सबसे महंगी नंबर प्लेट की बोली

इस हफ्ते HR88B8888 पर कुल 45 बोलीदारों ने हिस्सा लिया। बेस प्राइस मात्र 50,000 रुपये था। लेकिन उत्साह के कारण यह राशि तेजी से बढ़ी। नंबर प्लेट की बोली दोपहर 12 बजे तक बिड 88 लाख रुपये पर पहुंच गई। शाम 5 बजे अंतिम बोली 1.17 करोड़ रुपये पर तय हो गई।

स्टेटस सिंबल की वजह से हुई इतनी बड़ी नीलामी

यह नीलामी नई वाहन पंजीकरण सीरीज के लिए थी। यह प्लेट किसी भी वाहन जैसे कार, बाइक आदि पर लगाई जा सकती है। विजेता का नाम गोपनीय रखा गया है। लेकिन यह आमतौर पर अमीर व्यापारी या सेलिब्रिटी द्वारा खरीदी जाती हैं। जो स्टेटस सिंबल के रूप में इस्तेमाल करती हैं।

HR88B8888 नंबर प्लेट क्यों है खास ?
  1. नंबर प्लेट में हरियाणा राज्य का HR Code खास वजह बना।
  2. 88 : विशिष्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिला कोड।
  3. B वाहन सीरीज कोड। ऊपरी केस में ‘B’ अंक 8 जैसा दिखता है।
  4. 8888 : यूनिक चार-अंकीय पंजीकरण संख्या।
HR88B8888 नंबर प्लेट में 8 का महत्व

कुल मिलाकर, यह प्लेट ‘8’ की लगातार श्रृंखला जैसी नजर आती है (HR8888888), जो चीनी और भारतीय संस्कृति में समृद्धि, भाग्य और धन का प्रतीक मानी जाती है। अंक 8 को ‘असीम’ (infinity) से जोड़ा जाता है। इसलिए इसे शुभ माना जाता है। यही कारण है कि बोलीदारों में जबरदस्त होड़ लगी।

HR88B8888 की बिक्री वाहन पंजीकरण संख्या में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले केरल की एक नंबर प्लेट सबसे ज्यादा मूल्य 45.99 में बिकी थी। यह नंबर प्लेट जेम्स बॉन्ड-स्टाइल, लैम्बोर्गिनी के लिए बिकी थी। हरियाणा की ही एक वाहन पंजीकरण संख्या HR22W2222  इसी महीने 19 तारीख को बिकी थी। जिसकी कीमत 37.91 लाख रुपए थी। चंडीगढ़ में सिंगल डिजिट की नंबर प्लेट 15 लाख रुपए में बिकी थी।

HR88B8888 ट्रेंड , स्टेटस सिंबल और महत्व 

भारत में फैंसी नंबर प्लेट्स की क्रेज तेजी से बढ़ रही है। अमीर वर्ग इन्हें स्टेटस सिंबल के रूप में देखता है। जो वाहन की कीमत से कहीं ज्यादा मूल्यवान हो जाती हैं। चंडीगढ़ में जनवरी 2020 से जुलाई 2025 तक 12 सिंगल-डिजिट प्लेट्स ऐसी बिकीं, जिनकी कीमत वाहनों से ज्यादा थी। जैसे 55,000 रुपये की स्कूटर पर 15 लाख का नंबर लगाई गई। ऐसी नीलामियों से सरकार का राजस्व बढ़ता और पैसे वालों का स्टेटस सिंबल।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top