अंतराष्ट्रीय महिला दिवस:पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सौंपे अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट 7 महिलाओं को सौंप दिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है।

आज विश्व भर  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में विश्व में महिलाओं के योगदान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था,” इस रविवार को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को आगे की जानकारी दूँगा।”

जिसके बाद उन्होंने एक रहस्य से पर्दा हटाते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार के दिन उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं द्वारा हैंडल किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 7 महिलाओं को सौंप दिए हैं।

जिसकी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ,” अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई। हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था। मैं साइन ऑफ कर रहा हूं। दिन के माध्यम से ,सात महिलाएं अपनी जीवन यात्राएं साझा करेंगी और संभवत मेरे सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए आप से बातचीत करेंगी। ”

जानें, 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ? यहाँ क्लिक करें 

वर्ष 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान अपने पतियों की मांग का समर्थन करने से मना किया था और उन्हें युद्ध को छोड़ने के लिए राज़ी कर लिया था।जिसके  बाद वहां के सम्राट निकोलस को उसका पद छोड़ना पड़ा था और अंत में महिलाओं को मतदान का अधिकार भी दिया गया था। रूसी महिलाओं द्वारा यह विरोध 28 फरवरी को किया गया था। वहीं यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट को सपोर्ट करते के लिए रैलियाँ की थी इसी कारण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री