Rangoli: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड हो गया है। ट्विटर इंडिया ने विवादित बयानों कारण की कार्रवाई। समुदाय विशेष पर की थी विवादित टिप्पणी।
कंगना रनौत की बहन Rangoli चंदेल का ट्विटर एकाउंट हुआ सस्पेंड
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने विवादित बयानों और ट्वीट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में रंगोली ने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ने धर्म विशेष के एक समुदाय को लाइन में खड़ाकर ‘बोली’ मारने की बात कही थी।
किया था विवादित ट्वीट
जिसके बाद कई ट्विटर उपभोक्ताओं ने उनकी शिकायत ट्विटर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर की थी। रंगोली चंदेल के ट्विटर एकाउंट की शिकायत करने वाले भक्त हंटर नाम के एक ट्विटर एकाउंट ने इस बात की जानकारी दी है।
ट्विटर के दिशा-निर्देश
ट्विटर इंडिया ने उनके एकाउंट को ट्विटर के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं की वजह से सस्पेंड किया है।
- हिंदी भाषा को लेकर किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुई ट्विटर पर जंग
- सुहाना खान हुई ग्रेजुएट,किंग खान ने ट्विटर यूं दी प्रतिक्रिया
- कंगना रनौत ने कहा-ट्विटर अब आपका समय खत्म हो गया है
- मोदी के समर्थन में उतरे विवेक ओबरॉय, ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल
- देर रात तक ट्विटर चला रहे थे धर्मेंद्र देओल, फैन ने दी जल्दी सो जाने की सलाह तो एक्टर ने दिया ये जवाब
- पूर्व मिस इंडिया सुष्मिता सेन की स्कूल ग्रुप फोटो हुई वायरल
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
बता दें, रंगोली चंदेल अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से हर रोज नकारात्मक पोस्ट करती रहती हैं। वह एक समुदाय विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर उगलती रहती हैं। उनके हेट ट्वीट यूजर्स को पसंद नहीं आए। यूजर्स ने रंगोली के ट्विटर अकाउंट की शिकायत की। जिसके बाद उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड हो गया।