कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट हुआ सस्पेंड, किया था विवादित ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट सस्पेंड हो गया है। ट्विटर इंडिया ने विवादित बयानों कारण की कार्रवाई। समुदाय विशेष पर की थी विवादित टिप्पणी।
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने विवादित बयानों और ट्वीट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में रंगोली ने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ने धर्म विशेष के एक समुदाय को लाइन में खड़ाकर ‘बोली’ मारने की बात कही थी।
जिसके बाद कई ट्विटर उपभोक्ताओं ने उनकी शिकायत ट्विटर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर की थी। रंगोली चंदेल के ट्विटर एकाउंट की शिकायत करने वाले भक्त हंटर नाम के एक ट्विटर एकाउंट ने इस बात की जानकारी दी है।
ट्विटर इंडिया ने उनके एकाउंट को ट्विटर के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं की वजह से सस्पेंड किया है।
Pingback: कंगना रनौत द्वारा लिखी गई आसमान कविता को सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा मिल रही है · www.4Pillar.news
Pingback: रंजीता मेहता ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आशा वर्कर्स को किया सम्मानित · www.4Pillar.news