जानिए,मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात जानकर बेटे अरहान को कैसा लगा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से पहली बार अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। यही बात छैंया-छैंया अभिनेत्री ने अपने बेटे को भी बताई है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की दोस्ती इन दिनों चर्चा में है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आजकल न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अब खुलकर ऐलान कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में 43 वर्षीय अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 34 वर्षीय अर्जुन कपूर से अपने रिलेशन की बात खुलकर बताई है। मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि 16 वर्षीय बेटे अरहान का अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप की बात जानकर किस तरह का रिएक्शन आया है।

जब मलाइका से अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में 16 वर्षीय बेटे अरहान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,” किसी भी हालात का सामना करने के लिए ईमानदार रहें ,अपने करीबियों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है और फिर उन्हें समय देना चाहिए कि वे चीजों को समझ सकें। हमारे बीच इस बारे में बात हुई है और मुझे खुशी है कि अब अरहान पहले से भी ज्यादा खुश है। ”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के उनसे 9 साल छोटे होने पर कहा,” जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो उम्र बीच में नहीं आती। यह सारा कनेक्शन दो दिलों और दिमाग का होता है। दुर्भाग्यवश से हम उस समाज में रह रहे हैं जो समय के साथ कदम बढ़ाने को तैयार नहीं है। उम्र की लड़की अपने से बड़ी उम्र के पुरुष से प्यार करती है, यह हर जगह देखने को मिलता है। लेकिन जब कोई औरत ऐसा करती है तो उसे ‘हताश’ और बूढी कहा जाता है।”

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9125 posts and counting. See all posts by 4pillar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Translate »
11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक
11 साल के हुए शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, देखिए क्यूट तस्वीरें Sapna Choudhary ने देसी अंदाज में ढाया कहर जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक