लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, डॉक्टर्स ने जारी किया हेल्थ अपडेट 

लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। उनको एक बार फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है। लता दीदी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत सदामनी ने उनकी तबियत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी है।

लता मंगेशकर का पिछले कंई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें कोविड पॉजिटिव और निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी हालत में सुधार देखने को मिला था लेकिन एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ने लगी है। उन्हें एक बार फिर से वेंटीलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ अपडेट

फेफड़ों के मामलों के एक्सपर्ट डॉक्टर प्रतीत सदामनी उनका इलाज कर रहे है। डॉक्टर प्रतीत सदमनी ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है। न्यूज़ एजेंसी ANI  द्वारा किये गए एक ट्वीट में कहा गया है- ‘दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वह अभी भी आईसीयू में है और अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है।

फैंस कर रही सलामती की दुआ

लता दीदी के फैंस जल्दी से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी उनकी सलामती के लिए दुआ की है।

https://twitter.com/sambitswaraj/status/1489873006574792704?s=20&t=1A9t8ZJpF7YzKC4hzsqpBg

संबित ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत की स्वरकोकिला लता दीदी के लिए प्रार्थनाएँ। बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती अपनी भक्त लता दीदी पर कृपा करें।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9087 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन