Madhuri birthday: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उनकी एक बड़ी बहन और भाई भी है।
माधुरी दीक्षित का अभिनय के क्षेत्र में कोई सानी नहीं है। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री पढ़ाई में भी अच्छी थी। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी से पढ़ाई की है।
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थी। लेकिंन इस क्षेत्र में आने के बाद उनको खूब सोहरत मिली। माधुरी ने बॉलीवुड के 70 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त और सलमान खान के साथ साजन फिल्म से उनको फिल्म जगत में काफी पॉपुलरिटी मिली।
वर्ष 1988 में माधुरी दीक्षित की अनिल कपूर के साथ तेज़ाब फिल्म आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था। तेज़ाब फिल्म में उनपर फिल्माया गया ‘एक दो तीन’ गाना काफी फेमस हुआ।
इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने आमिर खान के साथ 1990 में रिलीज हुई ‘दिल फिल्म ‘ में शानदार अभिनय किया। इस फिल्म का गाने काफी पॉपुलर रहे।
1994 माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म रिलीज हुई। इस फैमिली फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने भी लाजवाब हैं। जो आज भी सुने जाते हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए माधुरी ने सलमान खान से भी ज्यादा फ़ीस ली थी। जोकि 2.70 करोड़ बताई जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख़ खान के साथ देवदास फिल्म में काम किया। देवदास फिल्म के ‘काहे मोहे छेड़े’ गाने में माधुरी ने 30 किलो का लहंगा पहना था और इस लहंगे की कीमत 20 लाख रुपए थी।
आखिरी बार माधुरी दीक्षित कलंक और टोटल धमाल फिल्मों में नजर आई। उनकी ये दोनों फ़िल्में साल 2019 में रिलीज हुई।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More