प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का रखा है ये नाम, जानिए भारतीय और पश्चिम संस्कृति के संगम से बने इस नाम का मतलब  

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय और पश्चिम संस्कृति को मिलाकर अपनी बेटी को एक खास नाम दिया है। इस नाम का मतलब भी बेहद खास है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बीते जनवरी महीने में पेरेंट्स बने। कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया। फैंस कब से ये जानने के लिए उत्सुक थे कि अभिनेत्री अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगी। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। प्रियंका-निक की बेटी का नाम रिवील हो गया है। कपल ने इंडियन और फॉरेन दोनों कल्चर को मिलाकर अपनी बेटी को एक खास नाम दिया है।

प्रियंका-निक ने दिया बेटी को ये नाम

TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनास’ (Malti Marie Chopda Jonas) रखा है। इस रिपोर्ट के अनुसार उन्हें यह जानकारी मालती के बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे हुआ था। हालाँकि प्रियंका और निक द्वारा अभी इस बारे में कोई ऑफिसियल   जानकारी नहीं दी गई है।

क्या मतलब है इस नाम

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका-निक की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनास’ है। नाम से ये बात तो स्पष्ट है कि यह नाम भारतीय और पश्चिम संस्कृति को को मिलकर रखा गया है। नाम के मतलब पर गौर फरमाए तो मालती शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है छोटा सुगंधित फूल। मैरी लेटिन शब्द मैरिस से लिया गया है, जिसका मतलब है- ‘समुद्र का सितारा’

22 जनवरी को दी थी माँ बनने की जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी 2022 को अपने माँ बनने की जानकारी दी थी। प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

6 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का रखा है ये नाम, जानिए भारतीय और पश्चिम संस्कृति के संगम से बने इस नाम का मतलब  

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री