प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा ने साथ में अटैंड किया निक जोनास का लाइव कॉन्सर्ट, दोनों एक्ट्रेस को एकसाथ देख खुशी से झूम उठे फैंस 

प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा निक जोनास के लाइव कॉन्सर्ट में एकसाथ मस्ती करते दिखी। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स में ही रहती है। वहीं एक समय पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही प्रीति जिंटा भी शादी के बाद लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई है। ऐसे में ये दोनों एक्ट्रेसस विदेश में एक दूसरे से मिलती रहती है। प्रियंका और प्रीति को अक्सर कंई मौकों पर एकसाथ देखा जाता है। वहीं एक बार फिर दोनों एक्ट्रेसस  जोनास ब्रदर के लाइव कॉन्सर्ट में एकसाथ दिखी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एकसाथ मस्ती करते दिखी प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा

दरअसल बीते दिन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास का लाइव कॉन्सर्ट था। प्रीति जिंटा जोनास ब्रदर के इस लाइव कॉन्सर्ट में पहुंची थी जहां उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस साथ में खूब एन्जॉय करती दिखी। वीडियो में दोनों को साथ में पोज देते देखा जा सकता है।

प्रीति ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें प्रियंका के साथ जोनास ब्रदर का लाइव कॉन्सर्ट एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में हाउसफुल इवेंट के अंदर की झलक भी दिखाई है। यहां देखिए ये वीडियो-

दोनों एक्ट्रेस को एकसाथ देख खुश हुए फैंस

वहीं प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा लंबे समय बाद एकसाथ देख फैंस ख़ुशी से झूम उठे है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी दोनों फेवरेट एक्ट्रेसस एकसाथ।’ एक ने लिखा, ‘मुझे ख़ुशी हुई कि आप दोनों ने साथ में अच्छा समय बिताया।’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों को साथ में देखना काफी अच्छा लगता है। मेरी सबसे ज्यादा फेवरेट एक्ट्रेसस।’

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9079 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी