
Priyanka Chopra Video: वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बताती है कि रास्ते में उन्होंने एक महिला को अमरुद बेचते हुए देखा। जैसे ही प्रियंका ने उस महिला से अमरुद की कीमत पूछी तो…
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई है। वे एसएस राजमौली की फिल्म SSMB 29 की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आएँगे। फिल्म की शूटिंग इन दिनों ओडिशा में चल रही है। वहीं ओडिशा शेड्यूल पूरा करने के बाद पीसी अब मुंबई वापिस लौट आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट (Priyanka Chopra Video) शेयर करते हुए बताया कि रास्ते में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे वे बेहद प्रेरित हुई।
Priyanka Chopra Video, अमरुद बेचने वाली महिला से प्रेरित हुई प्रियंका
दरअसल प्रियंका विशाखापट्नम एयरपोर्ट के लिए निकल रही थी। रास्ते में उन्होने एक महिला को देखा जो अमरुद बेच रही थी। प्रियंका ने बताया कि “मुझे कच्चे अमरुद बेहद पसंद है, मैंने जब उस महिला से अमरुद का भाव पूछा तो उन्होंने कहा 150 रूपए। एक्ट्रेस कहती है कि मैंने उस औरत से अमरुद खरीदे और उन्हें 200 रूपए का नोट दिया, वो मुझे बाकि के 50 रूपए लौटना चाह रही थी। मैंने उनसे कहा कि आप ही रखें। इसके बाद वो खुले पैसों के लिए थोड़ी दूर चली गई लेकिन तभी लाईट रेड से ग्रीन हो गई। वो महिला तुरंत मेरे पास भागते हुए आई और मुझे 2 अमरुद और देकर चली गई। वो एक वर्किंग वूमेन थी जो पैसों को दान के रूप में नहीं लेना चाहती थी।”
इस वीडियो के जरिए प्रियंका बताना चाहती है कि उस महिला की ईमानदारी से वे बेहद प्रेरित हुई, जिसकी वजह से वे ये वीडियो बना रही है। वहीं अपनी इस पोस्ट में प्रियंका ने गाय, पेड़, बहती नदी आदि की भी झलक दिखाई है।
तगड़े बजट में बन रही प्रियंका की अपकमिंग मूवी
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद किसी भारतीय फिल्म में नजर आने वाली है। वे पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव को देखा गया था। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म के बाद पीसी हॉलीवुड मूवीज में व्यस्त हो गई थी। वहीं अब लंबे समय के बाद वे किसी भारतीय फिल्म में नजर आने वाली है।
जानकारी के लिए बता दे कि एसएस राजमौली की फिल्म SSMB 29 का बजट 1000 करोड़ रूपए बताया जा रहा है, ऐसे में ये भारत की सबसे महंगी मूवी होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट महेश बाबू लीड रोल में नजर आएँगे।