प्रियंका चोपड़ा है 100 करोड़ के घर की मालकिन,जानिए इन सेलिब्रिटीज के घरों की कीमत

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ शादी करने के बाद भले ही लॉस एंजिल्स .में रहती हों ,लेकिन मुंबई में उनका 100 करोड़ का शानदार घर है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिका के रॉक स्टार निक जोनास से शादी कर ली थी। उसके बाद देशी गर्ल ज्यादातर अमेरिका में ही रहती हैं। आजकल प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त है और इंडिया में ही हैं।

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास:फोटो इंस्टाग्रामदूसरी तरफ फिल्म ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दुगनी कीमत देकर हाल ही में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत 4.56 करोड़ रुपए है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना ने बिल्डर समीर भोजवानी से डील फाइनल कर ली है। ब्रोकर के अनुसार ये डील पिछले महीने फाइनल हुई थी। इस घर का पंजीकरण करवाने के लिए तमन्ना ने 99 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी दी है।

तमन्ना का घर जुहू वर्सोवा लिंकिंग रोड में बना हुआ है। ‘बेव्यू’ के नाम से मशहूर बिल्डिंग में उनका घर 14वीं मंज़िल पर है। यहां भाटिया को दो कार पार्किंग मिली हैं। रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना इस घर में दो करोड़ का इंटीरियर करवाने का प्लान कर रही हैं।

वहीं शाहिद कपूर ने वर्ली में डबल ड्यूप्लेक्स घर खरीदा है। 55 करोड़ रुपए के इस घर के लिए शाहिद ने 3 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी दी है।

अभिनेता सुशांत सिंह ने गर्लफ्रेंड अंकिता से अलग होने के बाद मलाड में एक अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए है।

वर्ष 2016 में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा था। जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Abhishek Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन पर लुटाया प्यार, बहन श्वेता बच्चन ने भी खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास मुंबई में एक शानदार फ्लैट है। जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपए है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9081 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन