प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम बायो से हटाया पति पति निक जोनास का सरनेम, उड़ रही हैं तलाक की अफवाहें,जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास की तलाक की खबरें जोरों पर चल रही है। जिसकी वजह प्रियंका चोपड़ा द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पति का सरनेम हटाया जाना है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा पति के सरनेम को बायो से हटाए जाने पर अफवाहें और जोर पकड़ने लगी है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बना चुकी है। आज वह ग्लोबल स्टार के रूप में प्रसिद्ध है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने पति निक जोनास का सरनेम हटा दिया है। प्रियंका द्वारा अचानक हटाए गए पति के सरनेम से उनकी तलाक की अफवाहें जोर पकड़ने लगी। प्रियंका द्वारा सरनेम हटाए जाने से उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?

इंस्टाग्राम बॉयो में कुछ बदलाव किए

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार के दिन से अपने इंस्टाग्राम बॉयो में कुछ बदलाव किए हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा बायो से पति का सरनेम जोनास हटा दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले से अभिनेत्री के फैन काफी हैरान हैं। इसी बीच दोनों के बीच अनबन और तलाक जैसी खबरें अफवाहों का विषय बन रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अपने नाम को वापस फिर से प्रियंका चोपड़ा कर दिया है। अभिनेत्री के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनके प्रशंसक इस बात का अनुमान भी लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के रिश्तो के बीच में कोई दरार तो नहीं आ गई है। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि दोनों शायद तलाक  लेने वाले हैं। दिवाली के त्योहर पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और करीबी लोगों के साथ धूमधाम से इस पर्व को मनाया था।

बता दे, प्रियंका चोपड़ा विश्व की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में स्थान स्थान पर जगह बनाई थी देसी गर्ल प्रमोशन पोस्ट के 400000 डॉलर से भी अधिक लेती है। जोकि भारतीय मुद्रा के अनुसार तीन करोड रुपए पर बनते हैं। प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। जबकि एक्ट्रेस 652 लोगों का फॉलो कर रही है। प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बिकिनी तस्वीरें,बहन परिणीति चोपड़ा और पति निक जोनास ने यूं दी प्रतिक्रिया

वही वर्क फ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा जोया अख्तर की ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की नजर आएंगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम बायो से हटाया पति पति निक जोनास का सरनेम, उड़ रही हैं तलाक की अफवाहें,जानिए क्या है मामला

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री