स्पेन के टेनिस स्टार Rafael Nadal ने रूस के Daniil Medvedev को हराकर इतिहास रच दिया है। राफेल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप 2022 का खिताब अपने नाम कर 21वां ग्रैंड स्लैम जीता है। इसी के साथ राफेल नडाल ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। राफेल नडाल पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रशियन खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को 2-6,6-7, 6-4,6-4 और 7-5 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। दूसरी तरफ मेदवेदेव को दूसरे साल भी लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
35 वर्षीय राफेल नडाल ने अपने से 10 वर्ष छोटे रूस के स्टार खिलाड़ी को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में जबरदस्त टक्कर दी। 11 साल पहले इसी टूर्नामेंट के फाइनल में राफेल नडाल को साडे 5 घंटे से ज्यादा लंबे समय तक मुकाबले में नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। यह ग्रैंडस्लैम इतिहास का सबसे लंबा फाइनल है। अब 11 साल बाद नडाल ने एक और लंबा फाइनल मुकाबला खेल कर जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।
पहले मुकाबले के पांचवें और सातवें गेम में दानिल मेदवेदेव ने लगातार दो बार नडाल की सर्विस ब्रेक की। राफेल नडाल ने कई गलतियां की जिसके कारण उन्होंने पॉइंट हासिल करने के आसान मौके भी गंवाए और मेदवेदेव ने आसानी से 6-2 से सेट जीता। दूसरे सेट में नडाल ने शानदार प्रदर्शन किया और मेदवेदेव की सर्विस तोड़ते हुए 4-1 की बढ़त बना ली। इस दौरान राफेल ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले। जिनका मेदवेदेव के पास जवाब नहीं था लेकिन मेदवेदेव ने खुद अपने शानदार खेल से वापसी करते हुए नडाल की सर्विस पर गेम जीत लिया और लंबी टक्कर के बाद सेट को टाईब्रेकर में पहुंचा दिया। टाईब्रेकर में भी कांटे की टक्कर हुई लेकिन मेदवेदेव ने 7-5 से इसे जीतकर 7-6 से सेट अपने नाम कर लिया।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More