4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

महेश भट्ट से रणबीर कपूर ने शादी के लिए मांगा आलिया भट्ट का हाथ, आंखों आ गए थे आंसू

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशन मीडिया की सुर्खियों में है। दोनों के जल्दी ही शादी करने की खबरें भी आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट से आलिया का हाथ मांग लिया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार ,” Ranbir Kapoor ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से बात की और उनसे शादी के आलिया भट्ट का हाथ मांग लिया। ” रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट से आलिया भट्ट का हाथ मांगते समय रणबीर कपूर भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आँसू आ गए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के खबरें आ रही हैं कि दोनों 2020 में शादी करने वाले हैं। ये पहली बार नहीं है कि दोनों की शादी की खबरें आई हों। इससे पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं जिसमें अगले साल दोनों की शादी की खबरें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट भी दोनों की शादी की बात कर चुके हैं।

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान टेलीग्राफ से कहा ,” जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्क्त नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है, ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है। मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। ये सब उनकी मर्जी होगी। ”

वहीँ काम की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे।  दोनों की एक साथ ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *