Video:संदीप और पिंकी फरार मूवी का लेटेस्ट गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड मूवी संदीप और पिंकी फरार का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को अनु मलिक ने गाया है। गाने के वीडियो में अर्जुन कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीँ परिणीति चोपड़ा उनका डांस देखती हुई नजर आ रही है।

अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की मूवी संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चूका है। इस फिल्म के लेटेस्ट गाने का वीडियो रिलीज हो गया है। जिसको अनु मलिक ने अपनी आवाज़ दी है। गाने को कंपोज भी अनु मलिक ने किया है।

संदीप और पिंकी फरार के गाने में अर्जुन कपूर स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा एक चेयर पर बैठ कर उन्हें डांस करता हुआ देख रही हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस गाने पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। Video:सलमान खान की दबंग 3 फिल्म का ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ गाना रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

फिल्म की बात करें तो ,संदीप और पिंकी फरार के निर्माता दिबाकर बनर्जी हैं। इस फिल्म को यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। संदीप और पिंकी फरार फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ,परिणीति चोपड़ा, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे। Video: नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने रचाई शादी

इससे पहले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की साल 2012 में इशकज़ादे और साल 2018 में नमस्ते लंदन मूवी रिलीज हुई है। हालांकि उनकी नमस्ते लंदन फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इशकज़ादे को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9081 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Video:संदीप और पिंकी फरार मूवी का लेटेस्ट गाना हुआ रिलीज

  • Pingback: टोनी कक्कड़ शहनाज गिल के 'कुर्ता पजामा' सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल,5 लाख के करीब देखा गया

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन