Shahnaz Artist: शहनाज़ गिल की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शहनाज़ चाइल्ड आर्टिस्ट रिद्धि शर्मा के साथ नजर आ रही है।
Shahnaz Artist:फिल्म के सेट से लीक हुई शहनाज़ गिल की तस्वीर
शहनाज़ गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शहनाज, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से डेब्यू करने जा रही है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से शहनाज़ गिल की एक तस्वीर लीक हुई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ नजर आई शहनाज़
शहनाज़ गिल की ये तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई है। इस तस्वीर में अभिनेत्री चाइल्ड आर्टिस्ट रिद्धि शर्मा के साथ नजर आ रही है। रिद्धि और शहनाज़ स्माइल करते हुए काफी प्यारे लग रहे है। तस्वीर शेयर करते हुए फैन ने बताया कि ये तस्वीर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से है। इस तस्वीर में पीछे सलमान खान की टीम के सदस्य भी नजर आ रहे है। जिनकी टीशर्ट पर सलमान खान फिल्म्स का (SKF) लिखा हुआ नजर आ रहा है।
शहनाज़ गिल की फोटो
https://twitter.com/zurishreya/status/1535553818649276419?s=20&t=4mmJTRY2uskoBd0LEMInFg
कभी ईद कभी दिवाली
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्टार शहनाज़ गिल ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से। पीछे देखो पीछे (SKF) लिखा है येलो टीशर्ट में।
क्या बदलेगा इस फिल्म का नाम ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज़ गिल इस फिल्म में जस्सी गिल के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में खबर आई थी कि ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का टाइटल बदला जा सकता है। इस फिल्म को इसके पुराने नाम ‘भाईजान’ के साथ बदला जा सकता है।





