बुधवार के दिन आईपीएल लीग के दूसरे फेज में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में फिर से टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली की इस जीत में शिखर धवन ने अहम योगदान दिया है। धवन ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए। इसी के साथ ही शिखर धवन ने आईपीएल सीजन में अपने 400 रन पूर्ण कर लिए हैं। शिखर धवन के मौजूदा आईपीएल मैचों में 422 रन हो गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।
इंडियन प्रीमियर लीग में यह छठी बार हो रहा है जब शिखर धवन ने एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। शिखर धवन से पहले यह कारनामा सिर्फ डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना ने किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में लगातार 7 सीजन में 400 या उससे अधिक का रन बनाए हैं।
वही शिखर धवन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2016 में 501 रन, 2017 में 479, 2018 में 497 रन , 2019 में 521 रन और 2020 में 618 रन बनाए थे। यह आठवीं बार है जब शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने वाले का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 9 बार आईपीएल सीजन में ऐसा कारनामा किया है। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 7-7 यह रिकॉर्ड कायम किया है। अब शिखर धवन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया है।
आपको बता दें, बुधवार के दिन हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल की है। दिल्ली की तरफ से अय्यर ने सर्वाधिक 47 रनों की नाबाद पारी खेली है। वही सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 7 मुकाबले हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More