Site icon www.4Pillar.news

प्लेट में जूता रखकर खाती नजर आई शिल्पा शेट्टी,देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वह प्लेट रखकर जूता खाती हुई नजर आ रही है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी का जूता खाते हुए वीडियो हुआ वायरल

हंगामा के सीक्वल में नजर आएंगी शिल्पा

योगा गर्ल अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी प्लेट में जूता रखकर खाती आई नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वह प्लेट रखकर जूता खाती हुई नजर आ रही है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही है। उनके फ़ोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट  पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसको देखकर उनके फैंस कुछ देर तक तो हैरान रह गए। दरअसल, इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी जूता खाती हुई नजर आ रही है। हालांकि यह जूता पूरी तरह से चॉकलेट का बना हुआ है। जिसे अभिनेत्री बड़े चाव के साथ खा रही है। इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने इस वीडियो में फैन से भी पूछा कि ,” जूता खाओगे क्या ।”

शिल्पा शेट्टी  ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री के अपने हाथ में एक प्लेट लिए हुए दिखाई दे रही है। इस प्लेट में खूब सारी मिठाईयां रखी हुई है। अपने वीडियो  में अभिनेत्री जूते के आकार वाले चॉकलेट को उठाती है और पूछती है कि जूता खाओगे क्या। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने कहा यह तो मैं खा लूं । इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,” जूता खाओगे, एक असामान्य रविवार, एक असामान्य आकर के चॉकलेट के साथ।”

आपको बता दें, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्द ही हंगामा मूवी के सीक्वल में नजर आने वाली है।इस फ़िल्म में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफ़री भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे।

Exit mobile version