सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, बताया किन 50 सपनों को पूरा करना चाहते थे एक्टर 

सुशांत सिंह के जन्मदिन के मोके पर उनकी बहन श्वेता ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके भाई किन 50 सपनो को पूरा करना चाहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज इस दुनिया में न हो पर उनके फैंस और उनका परिवार उन्हें आज भी बहुत प्यार करते है। आज सुशांत का 36वां जन्मदिन है। इस खास मोके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि सुशांत को कौन-कौन से काम करने से ख़ुशी मिलती थी।

शेयर की अनदेखा वीडियो

श्वेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बैकग्राउंड में उनकी फिल्म केदारनाथ का गाना ‘जय हो शंकरा’ चल रहा है। वीडियो में उन चीजों को दिखाया गया है, जिन्हे करने से सुशांत को ख़ुशी मिलती थी। जैसे गिटार बजाना, अपने फैंस से मिलना, स्विमिंग करना, पक्षियों को दाना खिलाना, बाइक चलाना, वीडियो गेम खेलना और ऐसा बहुत कुछ वीडियो में दिखाया गया है। इसके साथ ही उनके 50 सपने जिन्हे सुशांत पूरा करना चाहते थे उन्हें भी दिखाया गया है।

वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, ‘माई गॉड, कितना सुंदर संग्रह है… जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ भाई। हम तुम्हारे सभी सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। तुम्हारी विरासत जिंदा रहेगी।’

सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने भी दिखाए गए है, जिन्हे वे पूरा करना चाहते थे। जैसे…

1.  हवाई जहाज उड़ाना सीखना 2. आयरमैन ट्राइथलन के लिए तैयारी 3. बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना 4. मोर्स कोड सीखना 5.बच्चों को स्पेस के बारे में सिखने के लिए मदद करना 6. टेनिस चैंपियन के साथ मैच खेलना 7.चार क्लैप पुशअप करना 8. एक सप्ताह तक चन्द्रमा, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनके कक्षा में  घूमते हुए मॉनिटर करना

9.ब्लू हॉल में गोता लगाना 10. डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना 11. एक हजार पेड़ लगाना 12. दिल्ली कोलेज ऑफ़ इंजीनियरनिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना। 13. 100 बच्चों को इसरो या नासा की वर्कशॉप के लिए भेजना 14. कैलाश में मैडिटेशन करना 15. चैंपियन के साथ पोकर खेलना 16. किताब लिखना17. सर्न की लैब देखने जाना 18. ध्रुवीय रौशनी को देखते हुए पेंट करना 19. नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना

20. छह महीने में सिक्स पैक एब बनाना 21. सेनोटेस में तैराकी करना 22. अंधे लोगों को कोडिंग सिखाना 23. जंगल में एक सप्ताह गुजरना 24 वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना 25. डिसनीलैंड देखना 26. लीगो की लैब देखना 27. एक घोडा पालना 28. दस तरहं के डांस फॉर्म सीखना 29. फ्री शिक्षा इ लिए काम करना

यहां देखिए उनके सपनों की लिस्ट

30. एंड्रोमेडा गैलक्सी को एक विशाल टेलिस्कोप से देखना 31. योग सीखना 32. अंटार्टिका घूमना 33. महिलाओं को स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद 34. एक सक्रीय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना 35. खेती सीखना 36. बच्चों को डांस सीखाना37. दोनों हाथों से समान तीरंदाजी करना

38. रेसनिक हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब पूरा पढ़ना  39 पोलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना 40. अपने मशहूर गाने को गिटार पर बजाना 41. चैंपियन के साथ शतरंज खेलना 42. लैम्बोर्गिनी ख़रीदीना 43. वियना के सेंट स्टीफन कैथड्रेल जाना।

44. विज़िबल साउंड और वाईब्रेशन के प्रयोग 45. इंडियन डिफेन्स फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना 46. स्वामी विवेकानंद पर एक डाक्यूमेंट्री बनाना 47. सर्फ़ बोर्ड पर लहरों से खेलना 48. आर्टिफिशल इंटलीजेंस पर काम करना 49. ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना 50. ट्रैन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, बताया किन 50 सपनों को पूरा करना चाहते थे एक्टर 

  • Pingback: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री