IPL 2020:पीपीई किट पहनकर यूएई रवाना हुई मुंबई इंडियंस टीम Photos

आईपीएल 2020 टूर्नामेंट के लिए कप्तान रोहित शर्मा अपनी मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई रवाना हो चुके हैं। UAE में IPL 2020 का 13 सीजन 19 सितंबर से शुरू हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 टूर्नामेंट खेलने के लिए मुंबई इंडियंस टीम कप्तान रोहित शर्मा पुरे खिलाडियों के साथ  संयुक्त अरब एमिरात के लिए उड़ान भर चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी पत्नी रितिका और बेटी समायरा भी यूएई गई हैं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी पीपीई किट में नजर आए। जबकि उनकी बेटी बेबी ड्रेस में नजर आई। मुंबई इंडियन ने उनकी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ,” समायरा का दूसरा आईपीएल। ”

फोटोः कप्तान रोहित शर्मा उनकी पत्नी रितिका और बेटी समायरा

हार्दिक पंड्या और करुणाल पंड्या

मुंबई इंडियंस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में ‘पंड्या ब्रदर्स’ पीपीई किट में विक्टरी सिंबल बनाते हुए नजर आए। फोटो में हार्दिक पंड्या और करुणाल पंड्या एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा

एक अन्य फोटो में क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दंपति ने पीपीई किट पहनी हुई है। उनकी फोटो शेयर करते हुए टीम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कैप्शन में लिखा,” सुरक्षा प्रथम। सूर्य और देविशा उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। ”

मुंबई इंडियंस टीम एक घंटा पहले संयुक्त अरब एमिरात में लैंड कर चुकी है। सबसे पहले इंस्टाग्राम एकाउंट पर हार्दिक पंड्या की फोटो शेयर की गई है।

आपको बता दें, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार की आईपीएल टूर्नामेंट यूएई में खेली जानी है। जिसका आगास 19 सितंबर से होगा। फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस टीम अब तक चार बार ख़िताब जीतने में सफल रही है। इस बार भी रोहित शर्मा की टीम इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियन टीम से पहले पंजाब,कोलकाता और राजस्थान की टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। आरसीबी और सीएसके की टीमें आज पहुँचने वाली हैं। संयुक्त अरब एमिरात में सभी खिलाडियों को 6 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री