पंजाब की कटरीना कैफ का लेटेस्ट फोटोशूट और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। शहनाज़ गिल वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस कर रही है।
बिग बॉस 13 की सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल कोरोना वायरस के दौर में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने वीडियो और फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती है। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में शहनाज़ गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशुट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।
शहनाज़ गिल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ,” खुद की तरह के सुन्दर बनें। “सच्ची कामुकता” वह है जब एक महिला के पास सब कुछ है, लेकिन उसे दिखाने के लिए नहीं।आप सुंदर महसूस करते हैं, आप सेक्सी महसूस करते हैं आप आत्मविश्वास महसूस करते हैं और इस प्रकार आप वास्तव में हैं।उन सभी रंगो को बाहर लाएं। आपकी संस्कृति। आपकी परंपरा। आपका विश्वास और उन्हें अपनी शैली बनाएं। ”
फोटोशूट के अलावा शहनाज़ गिल का एक वीडियो भी इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को शहनाज़ गिल के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ‘तितली’ गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो में उनकी डांस मूवमेंट्स देखने लायक हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज़ गिल गोल्डन और ग्रीन लहंगे में डांस करती हुई नजर आ रही है।
अपने अभिनय के दम पर पंजाबी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली पंजाब की कटरीना कैफ उर्फ़ शहनाज़ गिल ने बिग बॉस 13 के सीजन में दर्शकों का खूब दिल जीता था। शो में उनकी खड़ी बोली और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोकझोक दर्शकों को बहुत पसंद आई।
हाल ही में शहनाज़ गिल और मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ का ‘कुर्ता पजामा’ गाना रिलीज हुआ है। जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More