स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की एड़ी की  सफलत सर्जरी हुई है। Mohammed Shami ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपनी हील सर्जरी करवा ली है। शमी ने चोटिल होने के बाद भी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था।

शमी ने लिखा," मेरी एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा। रिकवर होने में थोड़ा समय लगेगा। मैं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए काफी उत्सुक हूं। "

मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए। मोहम्मद शमी  आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।

विश्व कप 2023 में शमी पहले तीन मैच में नहीं खेल पाए थे। वे आखिरी सात मैचों में टीम इंडिया के लिए खेले थे। वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने विरोधी टीमों के 24 विकेट झटके थे।

शमी ने अपने क्रिकेट के करियर में 24 टी 20, 195 वनडे और 229 टेस्ट विकेट झटके हैं। वर्ल्ड कप 2023 से पहले शमी ने आईपीएल 2023 में कुल 17 मैचों में 28 विकेट लिए थे। 

मोहम्मद शमी की हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया थे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। सभी फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम