कौन है पाकिस्तान में छिपा खालिस्तानी आतंकी करणवीर सिंह, जिसके खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस ?

खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आतंकवादी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी है। करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है। फ़िलहाल वह पाकिस्तान में छुपा बैठा है और वहीं  से भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है।

Who is Khalistani terrorist Karanvir Singh ?

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है। फिलहाल वह पाकिस्तान में छुपा हुआ है और वहीँ से भारत विरोधी साजिशें रच रहा है। वह बब्बर खालसा गुट के संचालक हरविंदर सिंह रिंदा और वाधवा सिंह का दायां हाथ है। ये तीनों आतंकी पाकिस्तान में आईएसआई के साथ मिलकर भारत विरोधी साजिशें रच रहे हैं।

आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ भारत में कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। उस पर हत्या, टेरर फंडिंग आर्म्स एक्ट और आतंकी साजिशें रचने के गंभीर आरोप हैं।

बब्बर खालसा गुट

बब्बर खालसा आतंकी संगठन की स्थापना साल 1978 में हुई थी। यह संगठन खालिस्तान का समर्थन करता है और एक अलग देश की मांग करता आ रहा है। 1980 के दशक में इस आतंकी गुट ने पंजाब में काफी लोगों की हत्याएं की थी। बब्बर खालसा संगठन को भारत के अलावा ब्रिटिश सरकार ने बैन किया हुआ है। इस संगठन के सदस्य पाकिस्तान, कनाडा, जर्मनी,यूके,ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में रह रहे हैं।

90 के दशक में पंजाब पुलिस प्रमुख केपीएस गिल की अगुवाई में बब्बर खालसा संगठन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद पंजाब में इस संगठन का प्रभाव कम हुआ था। इस संगठन से जुड़े सदस्य विभिन्न देशों में रहने लगे थे।

बता दें, हाल ही में कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बब्बर खालसा गुट फिर चर्चा में है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद में बयान दिया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक ब्यान में पीएम जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “कौन है पाकिस्तान में छिपा खालिस्तानी आतंकी करणवीर सिंह, जिसके खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस ?

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री