कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट के सभी प्रारूपों पर अगले आदेश तक पाबंदी लगी हुई है। ऐसे युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा एक फोटो में लड़की ही बना डाला। पढ़ें मजेदार नोंकझोंक।
COVID-19 महामारी के कारण क्रिकेट के सभी फॉर्मेट पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में क्रिकेटर्स अपने फैंस का मनोरंजन सोशल मीडिया के जरिये कर रहे हैं। अब गुरुवार के दिन हरियाणा के जींद जिले में जन्मे युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है ,जिसमें क्रिकेटर को रोहिता शर्मा बना डाला।
युजवेंद्र चहल जो सोशल मीडिया पर अपने फनी फोटो और वीडियो के लिए जाने जाते हैं ,ने टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा की मॉर्फेड फोटो शेयर कर खूब मजाक उड़ाया। इस फोटो में रोहित शर्मा को एक महिला की तरह बनाया गया।
चहल ने फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा ,” बहुत खूबसूरत लग रही हो रोहिता शर्मा भैया। ” इस फोटो को उन्होंने रोहित शर्मा के ट्विटर हैंडल पर टैग किया। चहल द्वारा रोहित की महिला फोटो शेयर करने पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा ,’ भाई ये एक दिन जरूर पिटेगा शर्मा जी से। ” जबकि दूसरे ने लिखा ,” अरे ये तो अलग ही दुनिया में रहता है। इस तरह युजवेंद्र चहल के इस ट्वीट पर काफी कमेंट आ रहे हैं।
हालांकि, इससे पहले रोहित शर्मा भी युजवेंद्र चहल का मजाक उड़ा चुके हैं। उन्होंने चहल का एक टिकटोक वीडियो बनाकर मजाक उड़ाया था। जिस पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टिप्पणी करते हुए ‘शर्मा’ को जोकर कहा था।
इसके अलावा एक यूजर ने टीम इंडिया के सभी खिलाडियों के फोटोशॉप तस्वीरें बनाई हैं। आप पहचाहने की कोशिश करें।
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More