मुंबई के गोरेगांव में छड़ी के सहारे तेंदुए से भिड़ी बुजुर्ग महिला, दिखाई बहादुरी,देखें वीडियो

मुंबई के गोरेगांव आरे में एक वृद्ध महिला तेंदुए से उस समय भीड़ गई जब जंगली जानवर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया था। गोरेगांव के आरे में यह 3 दिन में दूसरी घटना है।

महाराष्ट्र मुंबई के आरे कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को अपनी छड़ी से तेंदुए के साथ लड़ते हुए देखा गया है। तेंदुए का हमला और महिला का द्वारा उसको भगाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। महिला की बहादुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यूज़ एजेंसी एनआईए ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ पहले से बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मौजूद था। लेकिन उसने उससे अनजान वृद्ध महिला निर्मला देवी जैसे ही अपने बरामदे में आकर बैठी तभी तेंदुए ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराकर शुरू में महिला पीछे गिर गई। लेकिन उसने अपना बचाव करते हुए हाथ की छड़ी से तेंदुए के मुंह पर वार किया। जिसके बाद छड़ी लगने के डर से तेंदुआ पीछे हटकर भाग खड़ा हुआ।

तेंदुए द्वारा किए गए हमले में वृद्ध महिला घायल बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के गोरेगांव के आरे में यह 3 दिन में दूसरी घटना है। 2 दिन पहले इसी एरिया में 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया था। तेंदुए ने बच्चे पर उस समय हमला किया था जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तेंदुए ने बच्चे को खींचने की कोशिश की हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को बचा लिया गया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8975 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री