4pillar.news

भारती सिंह ने बेटे लक्ष लिंबाचिया के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, जैस्मिन भसीन ने भी यूं लुटाया गोले पर प्यार 

जनवरी 20, 2025 | by pillar

Bharti Singh shared a cute video on son Laksh Limbachiyaa’s birthday, Jasmine Bhasin also showered love on him.

Bharti Laksh: कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा लक्ष लिंबाचिया उर्फ़ गोला आज 2 साल का हो गया है। इस खास मौके पर भारती ने अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। वहीं जैस्मिन भसीन ने भी…

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे लक्ष लिंबाचिया के पेरेंट्स बने थे। ये कपल प्यार से अपने बेटे को गोला कहकर पुकारते है। वहीं आज गोले का दूसरा जन्मदिन है। इस खास मौके पर भारती ने अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने भी कुछ प्यारी सी  तस्वीरें शेयर करते हुए गोले पर प्यार लुटाया है।

Bharti Laksh: भारती सिंह ने शेयर किया बेटे लक्ष का ये वीडियो

दरअसल हाल ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे लक्ष का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गोला रेड कलर का ऑउटफिट पहने काफी क्यूट पोज देते नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, ‘मेरे घर राम आए है। हैप्पी बर्थडे गोले।’

सेलेब्स दे रहे बधाइयां

भारती के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर गोले को बर्थडे विश किया है। सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे गोले। हमेशा खुश रहो।’ सुगंधा मिश्रा ने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्यारे गोले।’ किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हाय क्यूटी, हैप्पी बर्थडे।’ इसके अलावा भी नीरू बाजवा, मोनालिसा और कृष्णा मुखर्जी सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर भारती के लाडले को बर्थडे विश किया है।

जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने लुटाया प्यार

बता दे कि एक्टर अली गोनी और जैस्मिन भसीन भारती सिंह के काफी अच्छे दोस्त है और दोनों भारती के बेटे लक्ष से भी काफी प्यार करते है। जैस्मिन कंई बार गोले से मिलने भारती के घर भी जा चुकी है। वहीं आज गोले के बर्थडे पर जैस्मिन और अली ने क्यूट इस तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

जैस्मिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गोले की कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे लड्डू।’ वहीं अली गोनी ने भी गोले के साथ एक क्यूट सी फोटो साझा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा गोला।’

भारती सिंह ने बेटे लक्ष लिंबाचिया के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, जैस्मिन भसीन ने भी यूं लुटाया गोले पर प्यार

RELATED POSTS

View all

view all