4pillar.news

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित मामले में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से किया सस्पेंड, नवीन कुमार जिंदल को किया गया निष्कासित

जून 6, 2022 | by

BJP suspended Nupur Sharma from the party, expelled Naveen Kumar Jindal in the controversial case against Prophet Mohammed.

एक टीवी डिबेट शो में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद लगातार चल रहे विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वही नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

नवीन कुमार जिंदल को किया गया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी की तरफ से जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया कि आपने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचारधारा के खिलाफ है। वहीं नूपुर शर्मा को लेकर जारी पत्र में लिखा गया कि आपने पार्टी की सोच के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं। जो कि पार्टी के संविधान के नियम 10a  अंतर्गत आता  है। पूरे मामले में जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक आप को पार्टी से निलंबित किया जाता है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान

टीवी डिबेट शो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान के बाद देशभर में लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के कई पुलिस थानों में समुदाय विशेष ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। मुंबई की रजा अकादमी के संयुक्त सचिव इरफान की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि ज्ञानवापी मुद्दे पर एक समाचार चैनल पर डिबेट में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।

खाड़ी देशों में हो रहा है विरोध

इसके अलावा नवीन जिंदल ने कथित तौर पर देश के हितों के खिलाफ ट्वीट किया था। बताते चलें कि शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा दी गई टिप्पणियों के बाद खाड़ी देशों में कई टि्वटर यूजर्स ने भारत में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने  लिखा कि ऐसे नेताओं को जेल भेज देना चाहिए नहीं तो हम उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए सड़कों पर धरना देंगे।

आपको बता दें, नूपुर शर्मा ने एक अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनके ब्यान की देश भर में निंदा हो रही है। हाल ही में कानपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना भी हो गई थी।

RELATED POSTS

View all

view all