फिल्म आर्टिकल 15 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की ज़बरदस्त कमाई

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पहले दिन ज़बरदस्त रिस्पांस मिला है। फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी शुरू हो गए हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘Article 15’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पांस मिला है। फिल्म का बजट 18 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म आर्टिकल 15 ने ज़बरदस्त ओपनिंग करते हुए 5.02 करोड़ रुपए की कमाई की है।

फिल्म को ‘क्रिटिक्स’ ने भी अच्छे रिव्यु दिए हैं। आयुष्मान की फिल्म ‘बधाई हो ‘ और ‘अंधाधुन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

फिल्म की कहानी के अनुसार ,यूरोप में एक लंबा दौर बिताने के बाद अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। वे अपने देश की दिलचस्प कहानियों को अपने यूरोपीय दोस्तों को सुनाते हुए बहुत गर्व महसूस करते हैं। बाद में अयान की पोस्टिंग भारत के एक गांव में होती है। जहां दो लड़कियों के रेप के बाद उन्हें पेड़ से लटका दिया जाता है।पुलिस प्रशासन इस केस को रफा-दफा करने का भरसक प्रयास करता है। अयान के लिए यह एक बड़ा झटका होता है। उसे अपने देश की एक अलग सच्चाई देखने को मिलती है ,लेकिन वो इस केस की तह तक जाता है और उसको कई कड़वी सच्चाईयों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top