भारत के 75वे गणतंत्र दिवस पर रुसी एंबेसी में गदर! सनी देओल के गाने पर जमकर नाचे रशियन कर्मचारी

Happy 75th Republic Day India: भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अमृत महोत्सव काल के 75वे रिपब्लिक डे पर रुसी दूतावास ने भारत को अनोखे अंदाज में बधाई दी है। इस खास मौके पर रशियन एंबेसी में सनी देओल और अमीषा पटेल की ग़दर: एक प्रेमकथा  फिल्म का गाना बजा। जिसपर रुसी कर्मचारियों ने जमकर डांस किया।

पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड में भारत की बढ़ती ताकत का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंको मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमृत महोत्सव काल के 75 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया भर से भारत को बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच रशियन एंबेसी ने भी भारत को खास अंदाज में रिपब्लिक डे की बधाई दी।

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट ने गणतंत्र दिवस ‘फ्लाई पास्ट’ में दिखाए हैरतअंगेज करतब

रुसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एंबेसी के कर्मचारी और अधिकारी सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर:एक प्रेमकथा फिल्म के गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

रशियन डांस वीडियो

29 सेकेंड के वीडियो में रुसी कर्मचारी ‘ गड्डी ले मैं निकला, गाने पर जमकर डांस और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चों और महिला कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। वीडियो के अंत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव दूतावास के सभी कर्मचारियों के साथ हैप्पी रिपब्लिक डे का प्ले कार्ड हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

जानिए क्यों हर साल 26 जनवरी को ही मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान तीनों सेनाओं को सैल्यूट किया। बता दें, राष्ट्रपति ही देश की तीनों सेनाओं ( थलसेना,नेवी और एयरफोर्स ) का प्रमुख होता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को सलामी देती हैं। इस दौरान देश के राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8983 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री