Navy civilian Recruitment : भारतीय नौसेना ने सिविलयन कार्मिक पदों पर आवेदन पत्र मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
Navy civilian: नौसेना में निकली भर्तियां, योग्यता 10वीं पास
इंडियन नेवी में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने सिविलियन कार्मिक पदों पर आवेदन पत्र मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी में पदों का विवरण
भारतीय नौसेना में कुल 248 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- एनएडी कारवार : 55 पद
- एनएडी मुंबई : 117 पद
- एनएडी गोवा : 02 पद
- एनएडी विशाखापत्तनम : 57 पद
- एनएडी सुनाबेड़ा : 02 पद
- एनएडी रामबिली : 15 पद
इंडियन नेवी में भर्ती के लिए योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से दसवीं पास होना चाहिए।
भर्ती के लिए आयुसीमा
भारतीय नौसेना में सिविलियन पर्सनल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इंडियन नेवी में सिविलियन पर्सनल के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 205 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति ,महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग , क्रेडिट कार्ड ,डेबिट कार्ड या फिर यूपीआई के माध्यम से चुकाया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रुपए तक का वेतन मिलेगा। Published on:Feb 6, 2023 at 07:58
- पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! अब BSF और CISF ने भर्ती के लिए खो ले दरवाजे
- Sarkari Naukari: दिल्ली पुलिस, CISF, BSF, SSB, ITBO और CRPF में 4187 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
- India Exim Bank jobs 2024: अफसर पदों पर भर्ती के लिए हो जाएं तैयार, जानें विस्तृत विवरण
- भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
One Comment