Tokyo 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हारी

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम कड़े मुकाबले के बाद ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गई है। इस हार के साथ ही टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हारी

आखरी क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मैच बराबर किया और फिर एक और गोल करके भारत को हरा दिया। भारत को बराबरी करने के मौके मिले। लेकिन भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, निर्णायक पलों में भारत का डिफेंस भी थोड़ा बिखरा हुआ दिखाई पड़ा। कई मौकों पर खिलाड़ियों ने मिडफील्ड में गेंद छिनवा दी। और यही गलती नुकसानदेह साबित हुई है।

पेनल्टी कॉर्नर

टोक्यो ओलंपिक में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला टीम पदक से चूक गई है। ब्रिटेन ने भारतीय महिला टीम को 4-3 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। मुकाबला हारते ही भारतीय टीम के खिलाड़ी फूट-फूट कर रोने लगी। भारतीय महिलाओं ने एक समय बहुत ही शानदार खेल दिखाया और 0-2 से पिछड़ने के बाद उसने 3-2 से बढ़त हासिल कर ली थी।

लेकिन आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन को एक के बाद एक मिले लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल बदलते हुए मैच को बराबर किया। फिर एक और गोल करके भारत को हरा दिया। जबकि भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में सफलता नहीं मिली। निर्णायक पलों में भारत का डिफेंस भी बिखरा हुआ दिखाई दिया। कई मौकों पर खिलाड़ियों ने मिड फील्ड में गेंद ब्रिटेन के हाथों छिनवा दी। ग्रेट ब्रिटेन ने यह मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया है।

जबरदस्त रही भिड़ंत 

भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वे और 26वे मिनट में दो गोल किए. जबकि वंदना कटारिया ने 29वे मिनट में एक गोल किया। ग्रेट ब्रिटेन के लिए एलीना रेयर 16वे मिनट में एक गोल किया सारा रॉबर्सन में 24वे मिनट में एक गोल किया। कप्तान हॉली पियरन वेब ने 35वे  मिनट में एक गोल किया। हॉली पियरन वेब ने एक और गोल 48वे मिनट में किया। इस तरह टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भी कांस्य पदक जीतने से चूक गई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री