आज चंद्रमा पर रात शुरू होने के कारण विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीदों पर छाया काला अंधेरा

आज शनिवार के दिन चांद पर रात शुरू हो गई है। चांद पर अंधेरा छाने के कार अब विक्रम लैंडर से संपर्क की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

चांद की एक रात धरती के 14 दिनों के बराबर होती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 22 जुलाई को लांच किए गए चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर 7 सितंबर की रात को 1 बजकर 52 मिनट 54 सेकंड पर चांद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान इसरो के संपर्क से बाहर हो गया था। इसरो के जमीनी कंट्रोल स्टेशन से विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने के बाद इसरो चीफ के सिवन के अनुसार आज 21 जुलाई तक विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश की गई। इसरो के सहयोग में अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन आज चांद पर रात होने के कारण विक्रम लैंडर से संपर्क करना और उसकी फोटो लेना बहुत मुश्किल हो गया है। चांद पर रात होने के कारण वहां का तापमान माइनस 180 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा ,जिसके कारण विक्रम लैंडर के नष्ट होने की संभावना बहुत ज्यादा है। अगर विक्रम लैंडर में तापमान को संतुलित करने वाले यंत्र लगे होते तो इसके बचने की संभावना ज्यादा थी।

इसरो ने 8 सितंबर को अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि चंद्रयान 2 ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज ली है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं हो पाया। विक्रम लैंडर के अंदर प्रज्ञान रोवर भी बंद है। जिसे चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने थे। लेकिन अब विक्रम लैंडर के साथ-साथ उसके अंदर मौजूद प्रज्ञान रोवर के नष्ट होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि इसरो और भारत के लिए अच्छी बात ये है कि चांद पर भेजे गए चंद्रयान 2 और ऑर्बिटर सही काम कर रहे है। अगर विक्रम लैंडर सही-सलामत चांद की सतह पर लैंड कर पाता तो भारत ,अमेरिका रूस और चीन के बाद ऐसा चौथा देश बन जाता। बहरहाल ,इसरो के अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान 2 की पुरे विश्व में तारीफ हो रही है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8977 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “आज चंद्रमा पर रात शुरू होने के कारण विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीदों पर छाया काला अंधेरा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री